भिक्षावृत्ती मुक्त भारत अभियान एक कदम सक्षम भारत की ओर...

आइए, हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाएं जहाँ कोई भी व्यक्ति मजबूरी, बेबसी या परिस्थितियों के कारण भीख मांगने के लिए विवश न हो।

भिक्षावृत्ती मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य भिक्षावृत्ती में लिप्त व्यक्तियों को सम्मानजनक जीवन, आवश्यक दस्तावेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य करना है।

भिक्षावृत्ती मुक्त भारत - राष्ट्र की समृद्धि की ओर एक कदम

भिक्षावृत्ती केवल आर्थिक समस्या नहीं है। इसके पीछे गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, सामाजिक परिस्थितियां, बेघरपन और अन्य अनेक कारण हो सकते हैं।

भिक्षावृत्ती मुक्त भारत अभियान का प्रयास है कि जरूरतमंद व्यक्ति को केवल सहायता देने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उसे सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जाए।

हम जरूरतमंद नागरिकों को सरकारी योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने, दस्तावेज उपलब्ध कराने, शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसर देने तथा रोजगार और पुनर्वास की दिशा में सहयोग करने के लिए समुदाय, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों के साथ मिलकर कार्य करते हैं।

"हम क्या करना चाहते हैं?"

हमारा लक्ष्य 
भिक्षावृत्ती से मुक्ति, सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता की ओर हर नागरिक को आगे बढ़ाना।
हमारे प्रमुख कार्य
पहचान और सर्वेक्षण

भिक्षावृत्ती में शामिल एवं जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उनकी परिस्थितियों को समझना।

दस्तावेज सहायता

आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सहयोग।

स्वास्थ्य सहायता

Health Check-up, स्वास्थ्य जागरूकता और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सहयोग।

शिक्षा

बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास।

कौशल विकास

व्यक्ति की क्षमता के अनुसार व्यावसायिक एवं कौशल प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना।

रोजगार

भिक्षावृत्ती छोड़कर सम्मानजनक रोजगार या स्वरोजगार की दिशा में सहयोग।

पुनर्वास

जरूरतमंद, बेघर, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, बच्चे एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पुनर्वास संबंधी सहयोग।

जनजागरूकता

समाज में भिक्षावृत्ती के कारणों और समाधान के प्रति जागरूकता पैदा करना।

Help For Cause!

JOIN THE CAMPAIGN

80%

Why Choose Us?

Our goal to makes better their lives

क्या आप बदलाव का हिस्सा बनना चाहते हैं?

भिक्षावृत्ती मुक्त भारत केवल किसी एक संस्था का अभियान नहीं है।

यह समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं:

🙋 Volunteer

अपने समय और कौशल से सहयोग करें।

🏢 Organization Partner

अपने संगठन के माध्यम से अभियान से जुड़ें।

💼 Employment Partner

पुनर्वासित लोगों को रोजगार का अवसर दें।

🎓 Training Partner

कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं।

img187
img265
We are served since 35 years to helpless people with trust and we are happy

❤️ Supporter

अपने संसाधनों से अभियान को सहयोग दें।

📢 Awareness Ambassador

भिक्षावृत्ती के स्थान पर पुनर्वास और अवसर का संदेश फैलाएं।

Our Team Success

Meet Our Director

सहायता नहीं, आत्मनिर्भरता की राह चाहिए।”

आइए, हम सब मिलकर ऐसे भारत के निर्माण में योगदान दें जहाँ किसी व्यक्ति को मजबूरी में हाथ फैलाने की आवश्यकता न पड़े और हर जरूरतमंद को आगे बढ़ने का अवसर मिले।

आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Mr. Sunilkumar Mandve

मुख्य संयोजक,

भिकारी मुक्त भारत अभियान,

नई दिल्ली, भारत

Mrs. Pratibha Kumre

राष्ट्रीय संघटन महामंत्री,

भिकारी मुक्त भारत अभियान,

नई दिल्ली, भारत

Latest News

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elitt elit tellus luctus nec.

Meet & great volunteer team in Neywork

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec.

Raise funds for saving our world from warming

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec.

Green volunteers clean the yard from rubbish

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec.

Donation Hotline:

+91 8975712818

Contact Info

Bhikarimuktbharat.org

Copyright © 2026. All rights reserved.