Organization Logo
BHIKHARIMUKT BHARAT ABHIYANMembership Registration
BECOME A MEMBER

Be a part of the movement for a Bhikharimukt Bharat

Join a community working for dignity, opportunity, education, skill development and self-reliance.

Together
We Can Make a Difference
01Register
02Contribute
03Verification
04Get Membership Card

Membership Registration

Enter your details carefully. Your membership card is generated after payment verification.

कृपया स्पष्ट हस्ताक्षर की JPG, PNG या WebP छवि अपलोड करें। यह सदस्यता दस्तावेज़ पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Membership Contribution

₹

Payment QR Code

Scan to pay using UPI

Bank Transfer
BHIKARIMUKT FOUNDATION
Union Bank Of India
A/C: 272211100003785
IFSC: UBIN0558338

भिखारी मुक्त भारत फाउंडेशन

3 वर्षीय सदस्यता नियम एवं विनियम

  1. सदस्यता की अवधि: भिखारी मुक्त भारत फाउंडेशन की सामान्य सदस्यता की अवधि 3 वर्ष होगी। सदस्यता प्रारंभ होने की तिथि से 3 वर्ष तक सदस्य संस्था के नियमों एवं उद्देश्यों के अनुसार कार्य कर सकेगा।
  2. सदस्यता की पात्रता: संस्था की सदस्यता ऐसे व्यक्ति को दी जा सकती है जो संस्था के उद्देश्यों, सामाजिक कार्यों एवं मानव सेवा के प्रति प्रतिबद्ध हो तथा संस्था की गरिमा एवं अनुशासन का पालन करने के लिए सहमत हो।
  3. सदस्यता आवेदन: सदस्य को संस्था द्वारा निर्धारित सदस्यता फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। सदस्यता की स्वीकृति संस्था के अधिकृत पदाधिकारी/समिति द्वारा की जाएगी।
  4. सदस्यता शुल्क: सदस्यता शुल्क संस्था द्वारा समय-समय पर निर्धारित किया जाएगा। जमा किया गया सदस्यता शुल्क संस्था के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
  5. सदस्य के अधिकार:
    • संस्था की निर्धारित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेना।
    • संस्था के सामाजिक कार्यों में सहयोग करना।
    • संस्था द्वारा अधिकृत बैठकों में भाग लेना।
    • संस्था के नियमों के अनुसार उपलब्ध अधिकारों का उपयोग करना।
  6. सदस्य के कर्तव्य:
    • संस्था के उद्देश्यों एवं नियमों का पालन करना।
    • संस्था की गरिमा एवं प्रतिष्ठा बनाए रखना।
    • जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना।
    • संस्था के नाम पर किसी प्रकार का व्यक्तिगत आर्थिक लाभ नहीं लेना।
    • संस्था के कार्यक्रमों एवं अभियानों में यथासंभव सक्रिय सहयोग करना।
  7. संस्था के नाम का उपयोग: कोई भी सदस्य संस्था के नाम, लोगो, लेटरहेड, प्रमाणपत्र या पद का उपयोग व्यक्तिगत लाभ, राजनीतिक प्रचार, व्यावसायिक लाभ अथवा किसी अनधिकृत गतिविधि के लिए नहीं करेगा।
  8. आर्थिक लेन-देन: संस्था की पूर्व अनुमति के बिना कोई सदस्य संस्था के नाम पर चंदा, शुल्क या अन्य आर्थिक राशि प्राप्त नहीं करेगा। संस्था की ओर से प्राप्त किसी भी राशि का उचित हिसाब देना अनिवार्य होगा।
  9. अनुशासन: यदि कोई सदस्य संस्था के नियमों का उल्लंघन करता है, संस्था की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाता है, आर्थिक अनियमितता करता है या संस्था के नाम का दुरुपयोग करता है, तो संस्था कारण बताओ नोटिस देकर आवश्यक कार्रवाई कर सकती है।
  10. सदस्यता समाप्ति:
    • संस्था के नियमों का गंभीर उल्लंघन।
    • संस्था के नाम या पद का दुरुपयोग।
    • आर्थिक अनियमितता या धोखाधड़ी।
    • संस्था की प्रतिष्ठा को जानबूझकर नुकसान पहुँचाना।
    • लगातार निष्क्रिय रहने की स्थिति में, संस्था के नियमों के अनुसार।
  11. त्यागपत्र: कोई सदस्य लिखित रूप से संस्था को त्यागपत्र देकर सदस्यता छोड़ सकता है। त्यागपत्र की स्वीकृति संस्था के अधिकृत पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।
  12. सदस्यता शुल्क वापसी: एक बार जमा किया गया सदस्यता शुल्क सामान्यतः वापस नहीं किया जाएगा, जब तक संस्था द्वारा विशेष परिस्थिति में अन्यथा निर्णय न लिया जाए।
  13. प्रमाण-पत्र एवं पहचान-पत्र: संस्था द्वारा अधिकृत सदस्यों को आवश्यकतानुसार सदस्यता प्रमाण-पत्र/पहचान-पत्र प्रदान किया जा सकता है। सदस्यता समाप्त होने पर संस्था के दस्तावेज एवं पहचान-पत्र वापस करना होगा।
  14. संस्था के निर्णय: संस्था के संविधान, नियमों एवं अधिकृत समिति द्वारा लिए गए निर्णय सभी सदस्यों के लिए लागू होंगे।
  15. नियमों में संशोधन: संस्था आवश्यकता के अनुसार इन नियमों में संशोधन, परिवर्तन या अतिरिक्त प्रावधान जोड़ सकती है, बशर्ते वे संस्था के पंजीकृत संविधान एवं लागू कानूनों के अनुरूप हों।

सदस्य का घोषणा-पत्र

मैं घोषणा करता/करती हूँ कि मैंने भिखारी मुक्त भारत फाउंडेशन के उद्देश्य, नियम एवं शर्तों को पढ़कर समझ लिया है तथा मैं संस्था के नियमों का पालन करते हुए संस्था के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में ईमानदारी एवं निष्ठा से सहयोग करूंगा/करूंगी।

Why become a member?

  • Support social awareness and rehabilitation initiatives
  • Help connect people with education and skills
  • Support employment and self-reliance opportunities
  • Be part of a community-led social movement
Membership Validity
3 years from approval date.

After verification
Your unique Membership ID and digital Membership Card will be generated automatically.

Contact Info

Bhikarimuktbharat.org

Copyright © 2026. All rights reserved.